रायगढ़ में ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रही डिजिटल फसल सर्वे सूची...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़ :- खरीफ वर्ष 2026-27 के डिजिटल फसल सर्वेक्षण की जानकारी अब ग्राम सभाओं के माध्यम से किसानों के सामने रखी जा रही है। जिला प्रशासन ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर डिजिटल क्रॉप सर्वे और पी.व्ही. एप में दर्ज फसल संबंधी विवरण का सार्वजनिक वाचन करा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को अपनी जमीन, खसरा नंबर और बोई गई फसल की जानकारी जांचने का अवसर देना है। रिकॉर्ड में किसी प्रकार की गलती मिलने पर किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वेक्षण की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के साथ प्राप्त आपत्तियों का 10 नवंबर 2026 तक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन का प्रयास है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले फसल रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार पूरे कर लिए जाएं।
रायगढ़ तहसील के बड़े अतरमुड़ा सहित पुसौर तहसील के रुचिदा, सेमरा और रावणखोंद्रा में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में किसानों को उनके खेतों में दर्ज फसल प्रविष्टियों की जानकारी दी गई और त्रुटि मिलने पर आपत्तियां भी दर्ज की गईं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे ग्राम सभा में शामिल होकर अपना खसरा नंबर और फसल संबंधी रिकॉर्ड जरूर जांचें। गलती पाए जाने पर संबंधित ग्राम सभा या राजस्व अधिकारियों के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें। #RaigarhNews #DigitalCropSurvey #FarmersNews #Kharif2026 #CropSurvey #GramSabha #ChhattisgarhNews #DhanKharidi #RevenueDepartment #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments