google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बड़ी गिरफ्तारियों से हिल गया धसकामुड़ा: ऑपरेशन अंकुश के तहत 33 आरोपी रिमांड पर भेजने की कार्रवाई शुरू.....

Jul 20
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने बीते रात्रि जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा बॉर्डर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर संचालित जुए के 5 फड़ पर दबिश देकर 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अपराध और न्याय कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने एवं खिलाने के लिए पहुंचे एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA तथा एक ऑल्टो कार सहित लगभग ₹90 लाख मूल्य की संपत्ति, जुआ फड़ से ₹57,140 नगद तथा 5 गैस लाइट जब्त की गई हैं।


पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए जुआरी घरघोड़ा, तमनार, डभरा एवं जैजैपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो धसकामुड़ा बस्ती के छोर पर एकत्र होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। इस मामले में छाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग पाँच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। छाल पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान और थाना छाल के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html