जारौद में भक्तिमय जगराता: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी ₹20 लाख के विकास कार्यों की सौगात....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
आरंग: विकासखंड अंतर्गत ग्राम जरौद (उमरिया) में 'जय माँ कर्मा समिति' द्वारा आयोजित एक दिवसीय भव्य जगराता समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। लोक बयार सांस्कृतिक दल की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 20 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।

दो प्रमुख विकास कार्यों को हरी झंडी
जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं और सौहार्द की भावना को बढ़ाते हैं। ग्रामीणों व साहू समाज की मांग पर उन्होंने तत्काल मंच से स्वीकृति प्रदान करते हुए निम्नलिखित घोषणाएं कीं:

साहू समाज भवन निर्माण: सामाजिक गतिविधियों और बैठकों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपये।
सीसी रोड निर्माण: आंतरिक आवागमन को सुगम बनाने के लिए 10 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क।

प्रतिभाओं और बुजुर्गों का हुआ सम्मान
आयोजन के दौरान शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं समाज निर्माण में योगदान देने वाले बुजुर्गों का शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments