google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु: गौरा-गौरी जस-गान के दौरान भावुक दृश्य....

2 hours ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में माँ मातंगी दिव्य धाम के डॉ. प्रेमासाईं महाराज के पंचदिवसीय भव्य दिव्य दरबार का द्वितीय दिवस माँ मातंगी की आरती से प्रारंभ हुआ। आयोजन में विधायक सुनील सोनी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, कृष्णा कान्हा बाजारी एवं व्यवस्था समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।


दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु   

दरबार में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे। पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कूपन के माध्यम से पीड़ित श्रद्धालुओं को मंच पर बुलाया गया, जहां महाराज ने उनके कष्टों के संबंध में जानकारी देकर निवारण के उपाय बताए। आयोजन समिति के अनुसार द्वितीय दिवस पर लगभग 150 श्रद्धालुओं की कूपन पर्ची निकली।

स्वावलंबन और सामाजिक संदेश

महाराज ने उपस्थितजनों को देश के विभिन्न प्रदेशों के निवासियों की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मातंगी धाम की प्रेरणा से एक गांव की महिलाएं अगरबत्ती गृह उद्योग चला रही हैं, जो महिला स्वावलंबन की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने अवधपुरी मैदान में हो रहे धार्मिक आयोजनों की सफलता का श्रेय स्थानीय सिद्ध हनुमान जी की कृपा को दिया और कहा कि गुरुदेव धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति भी इसी मैदान में प्रवचन के बाद बढ़ी है।

गौरा-गौरी जस-गान के दौरान भावुक दृश्य

गौरा-गौरी जस-गान के समय नकारात्मक ऊर्जा से ग्रस्त बताए गए दर्जनों महिलाओं एवं कुछ पुरुषों ने झूमना और चिल्लाना शुरू कर दिया। पंडाल में सुबह से रात्रि तक ऐसे दृश्य कई बार देखे गए। महाराज ने श्रद्धालुओं से संकट काट मंत्र का सामूहिक उच्चारण भी करवाया।


सैकड़ों सेवादार रहे सक्रिय   

दिव्य दरबार की व्यवस्था में विकास सेठिया, दीपक अग्रवाल, संजय पारिख, श्रवण शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, प्रकाश महेश्वरी, नितिन कुमार झा, सार्थक, गज्जू साहू, मुकेश तिवारी, रवि शर्मा और कमल पुरुषवानी सहित सैकड़ों सेवादार सक्रिय रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा ने दी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html