श्रद्धालुओं ने की दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना, आज से नवरात्र शुरू....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालू काफी संख्या में छतरपुर मंदिर पहुंचे और पूजा की। ज्योतिष राकेश मिश्र के अनुसार कलश स्थापना का शुभ मुर्हूत सुबह 7.26 से 11.44, दोपहर 1.10 से दोपहर 2.36 तक एवं अभिजीत मुर्हूत में दिन के 11.22 से दोपहर 12.08 बजे तक है।
नवरात्र एवं पितृपक्ष की संधिकाल को महालया कहा जाता है। इस दिन पितरों को जल एवं पिंडदान कर विदाई दी जाती है। पितरों की विदाई के साथ मातृ पक्ष शुरू होता है। इस दिन मां दुर्गा का आह्वान कर अगले दिन कलश स्थापना कर पूजा शुरू की जाती है। ज्योतिष राकेश मिश्र बताते हैं कि महालया बंगाल में बहुत खास है। लेकिन यहां भी लोग महालया पर मां दुर्गा की पूजा करते हैं। महालया मां दुर्गा के आगमन का दिवस है। लोग पितरों को विदाई देकर माता का आह्वान कर पूजा की तैयारी में जुट जाते हैं। मान्यता है कि महालया के दिन से ही मूर्तिकार प्रतिमा का रंग-रोगन शुरू करते हैं। कुछ पूजा केंद्रों पर आंख को भी आकार दिया जाता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments