google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकास ही संकल्प है": राजेश मूणत ने जनता कॉलोनी बालगंगाधर तिलक वार्ड में 65 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन , जन चौपाल की भी घोषणा....

Jul 4, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-   

रायपुर:- 4 जुलाई 2025/ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करते हुए विधायक राजेश मूणत ने आज जनता कॉलोनी गुढ़ीयारी में दो प्रमुख सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इन कार्यों की कुल लागत 65 लाख रुपये है।

इस अवसर पर श्री बालाजी कल्याण मंदिर परिसर (गुढ़ीयारी) में बनने वाले सामुदायिक भवन की लागत को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की घोषणा स्वयं विधायक मूणत ने की। वहीं एकता नगर, गुढ़ीयारी में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन भी उन्होंने ही किया।

विधायक मूणत ने कहा, गुढ़ीयारी जैसे ऐतिहासिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक सुविधाओं को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी मंच होंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि महादेव घाट मंदिर परिसर को एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कारीडोर निर्माण की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।


खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 20 से 30 बॉक्स क्रिकेट मैदान विकसित करने की योजना साझा करते हुए विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही खेल की बेहतर सुविधाएं मिलें।

इस अवसर पर विधायक मूणत ने यह भी घोषणा की कि वे जल्द ही जन चौपाल कार्यक्रम शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत वे *प्रत्येक वार्ड में स्वयं जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उनका स्थल पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, मैं अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास चाहता हूँ – शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, धार्मिक सुविधाएँ, यातायात और स्वच्छता जैसे हर क्षेत्र में। मेरा लक्ष्य रायपुर पश्चिम को छत्तीसगढ़ का सबसे संगठित और उन्नत विधानसभा बनाना है।”*

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, वहीं सभापति राठौर ने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक संवाद और समरसता के सशक्त मंच होंगे।


कार्यक्रम में पार्षदगण, मंदिर समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह भूमि पूजन गुढ़ीयारी क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html