रायगढ़ में केलो डैम के पानी से तबाही: क्षतिग्रस्त हुईं पुलियाएं....
- ANIS LALA DANI

- 18 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़: लगातार बारिश और केलो डैम से छोड़े गए पानी के तेज बहाव का असर शहर की पुलियाओं पर देखने को मिल रहा है। एसईसीएल कार्यालय से कयाघाट जाने वाली पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, खर्रा घाट की पुलिया भी दो से तीन जगहों से उखड़ गई है। पुलियाओं की खराब स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों केलो डैम से पानी छोड़े जाने के बाद तेज बहाव के कारण एसईसीएल कार्यालय से कयाघाट जाने वाली पुलिया का एक हिस्सा उखड़ गया। वहीं, खर्रा घाट की पुलिया पर भी कई जगह क्षति पहुंची है। इन पुलियाओं से रोजाना स्कूल बस, एंबुलेंस, चारपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान पुलिया पर पानी और कीचड़ जमा होने से स्थिति और अधिक जोखिमभरी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलियाओं का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में पुलियाओं की स्थिति और खराब हो सकती है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।




.jpg)










