डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किसानों की कर्ज माफी पर कही बड़ी बात.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा वनवासी कल्याण आश्रम रोहिणीपुरम पहुंचे, जहां बहनों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया, उन्होंने आश्रम के लोगों से मुलाकात की, इस दौरान डिप्टी सीएम शर्मा ने किसानों की कर्ज माफी समेत अनेक मुद्दों पर बयान दिया | यहां से विजय शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने कवर्धा रवाना हुए | उन्होंने कहा कि 3:30 कवर्धा में कार्यक्रम में शामिल होंगे | पीएम का उद्बोधन शाम 4 बजे प्रारम्भ होगा, लाभार्थियों तक पहुंचने और अन्य फीडबैक लेने के लिए ये प्रोग्राम हैं |
कर्ज माफी पर बयानबाजी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अपनी पार्टी के साथ चर्चा के आधार पर कहा था की 2 लाख रुपये तक कर्ज माफी होगी. घोषणापत्र आने के बाद भी मैंने कहा कि इससे बड़ी योजना आ गई है |
जिसमें धर्मांतरण पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, हमारा भाव स्पष्ट है कि अवैध धर्मांतरण नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा होगा तो प्रशासन इसे लेकर कार्रवाई करेगी | कर्ज माफी पर बयानबाजी को लेकर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अपनी पार्टी के साथ चर्चा के आधार पर कहा था की 2 लाख रुपये तक कर्ज माफी होगी, घोषणापत्र आने के बाद भी मैंने कहा कि इससे बड़ी योजना आ गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments