दिल्ली में बारिश: सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत ढही....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली: दिल्ली में हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है, दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई | इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है | हालांकि, 2 से 3 लोगों को मलबे से निकाला भी जा चुका है | ये हादसा मोती बाग के सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास की है, जहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई | घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं | फायर डिपार्टमेंट की लगभग 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है |




.jpg)











Comments