google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

15 अगस्त को लेकर छावनी में तब्दील हो रही दिल्ली..........

Aug 12, 2023
1 min read
























































दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ और लाल किले जैसे इलाकों के आसपास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ, लाल किले के आसपास के इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं।


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 11 से 17 अगस्त तक ऑपरेशन अलर्ट चलाएगा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर, घुसपैठ व तस्करी की आशंकाओं को देखकर ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बीएसएफ के अनुसार, इस दौरान बल भारत-पाकिस्तान सरहद के पास तारबंदी के करीब कड़ी नजर रखेगा और गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा नाकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।


ऊंटों से गश्त और पैदल गश्ती भी बढ़ाई जाएगी। 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी ताकि सीमा पार से किसी भी अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके। अमेरिकी सांसदों का एक द्विदलीय समूह भारत की यात्रा करने वाला है और ये सांसद 15 अगस्त को लाल किले पर पीएम मोदी के संबोधन के गवाह बनने वाले हैं। भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना एवं सांसद माइकल वाल्ट्ज सांसदों के इस द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html