google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गीला और सूखा कचरा पृथक करके नहीं देने पर मिक्स कचरा देने पर जुर्माना करने का निर्णय......

Jul 13
2 min read
  • नगर निगम जोन 1 में अनुग्रह रेसीडेंसी साम्राज्य रेसीडेंसी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करने का जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू एवं पार्षदों की बैठक में लिया गया निर्णय

  • झुग्गी बस्तियों में रामकी कंपनी के माध्यम से व्हील विंग के जरिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने का निर्णय

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 द्वारा जोन अध्यक्ष गज्जू साहू द्वारा आज जोन कार्यालय में एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, अंबिका साहू, राजेश कुमार देवांगन, परमिला बल्ला राम साहू, सोहन साहू सहित जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक सुमीत, सौरभ सहित 14 स्वच्छता दीदियों, 7 वार्ड सुपरवाईजरों की उपस्थिति में जोन 1 के 7 वार्डो की सफाई व्यवस्था सुधारने ली गई बैठक में चर्चा उपरांत जोन 1 अंतर्गत अनुग्रह रेसीडेंसी और साम्राज्य रेसीडेंसी आवासीय परिसर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य रामकी कंपनी के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करवाने का निर्णय लिया गया।

वहीं सूखा और गीला कचरा पृथक पृथक रामकी कंपनी की सफाई वाहनों में स्वच्छता दीदियों के सहयोग से घर-घर जाकर लेने एवं पृथक पृथक सूखा और गीला कचरा नहीं देने मिक्स कचरा देने पर अब संबंधित पर स्थल पर नियमानुसार जुर्माना करने का निर्णय क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारने की दृष्टि से लिया गया। बैठक में निर्देशित किया गया कि रामकी कंपनी के माध्यम से जोन के वार्डों के के व्यवसायिक क्षेत्रो में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य नियमित प्रतिदिन करवाया जाये। गलियों के झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में व्हील विंग के माध्यम से रहवासियों के घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्रतिदिन नियमित रामकी कंपनी के माध्यम से करवाने के निर्देश दिये गये।

साथ ही रामकी कंपनी की वार्डों में जाने वाली गाडियों हेतु जनसुविधा के लिए प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु समय निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को रामकी कंपनी से जानकारी लेकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शत प्रतिशत करने सभी पार्षदो को रूट प्लान की जानकारी देने के निर्देश दिये गये।

जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जोन 1 जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से खमतराई बाजार में बडे आकार का डस्टबीन रखवाने एवं नागरिको और व्यापारियों को उक्त डस्टबीन में कचरा डालने जागरूक बनाने निर्देश दिये गये। डस्टबीन में कचरा नहीं डालकर इधर उघर कचरा डालने वालो को पहले समझाईश देने एवं उसके बाद नहीं मानने पर इधर उधर कचरा डालने पर संबंधितो पर नियमानुसार जुर्माना करने के निर्देश दिये गये।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html