लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े, भूकंप ने छीनी 70 लोगों की सांसे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नेपाल- भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर भूकंप की चपेट में हैं | शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं और तबाही का आलम यह है कि 70 लोगों की मौत हो चुकी है | अभी भी मौतों के आंकड़े बढ़ सकते हैं | मलबे में दबने के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है | भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है | मृतकों की जानकारी रुकुम पश्चिम के डीएसपी नामराज भट्टराई और जाजरकोट के डीएसपी संतोष रोक्का ने दी है |
नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया | बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए | दिल्ली-एनसीआर में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी देखी गई | दरअसल, बीते हर महीने लगभग एक बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे हैं |
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में था | नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भूकंप से हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है | उन्होंने बचाव और राहत के लिए 3 सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया है | इस भूकंप का असर यूपी के लखनऊ में भी देखा गया था, जहां लोग झटके महसूस होने के बाद घरों से बाहर निकल आए थे | नेपाल में पिछले कुछ महीनों के अंदर भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है | पिछले महीने की 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था | नेपाल में भूकंप के 4 झटके लगे थे | सुबह 7:39 मिनट पर भूकम्प का पहला झटका लगा था | जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई | इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का 8:08 मिनट आया था |भूकम्प का तीसरा झटका सुबह 8:28 मिनट पर महसूस किया गया था और इसकी तीव्रता 4.3 रही थी | इसके बाद 8:59 मिनट पर चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments