google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नर्सरी में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पहचान-अश्‍वस्त....

Jul 14
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग: जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा इलाके में सोमवार को एक युवक का शव नर्सरी परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर जीआरपी चरोदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, चरोदा स्थित नर्सरी में काम पर पहुंचे राइस मिल के मजदूरों ने एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को इसकी सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जीआरपी चरोदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html