शिवरीनारायण धाम में दर्शन: शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टेका माथा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- शिवरीनारायण / रायपुर शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान श्री शिवरीनारायण जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान शिवरीनारायण धाम में दर्शन और अनुष्ठान का विशेष महत्व है। यात्रा के दौरान महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल के महत्व से अवगत कराया।

मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का शाल और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने गोमाता की भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले, विधायक अम्बेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य बिंदु:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर शिवरीनारायण धाम में टेका माथा। प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments