google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंस्टाग्राम रील में चाकू संग डांस, सकरी थाना पुलिस की कार्रवाई...

Sep 7
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- जन्माष्टमी के दौरान डांस करते हुए हाथों में धारदार चाकू लहराकर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। युवकों ने हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो धारदार चाकू भी बरामद किए गए हैं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को इंस्टाग्राम के एक डिजिटल मीडिया पेज पर एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दो युवक जन्माष्टमी के दौरान डांस करते दिखाई दे रहे थे। डांस करते समय दोनों के हाथों में धारदार चाकू थे, जिन्हें वे खुलेआम लहरा रहे थे। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।


वीडियो के बैकग्राउंड में ऐसा ऑडियो लगाया गया था, जिसमें पुलिस को लेकर भी चुनौतीपूर्ण शब्द सुनाई दे रहे थे। हथियारों के खुले प्रदर्शन वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान युवकों की पहचान सुनील पाल उर्फ बुट्टी (20) निवासी बजरंग मोहल्ला सकरी और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20) निवासी बंधवापारा सकरी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की और उन्हें हिरासत में लिया।


पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाने की बात स्वीकार की। इसके बाद उनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने जन्माष्टमी के दौरान डांस करते हुए यह वीडियो बनाया था और बाद में इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में चाकू का प्रदर्शन और बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया गया ऑडियो चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और युवकों की पहचान की गई।


सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे वीडियो पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। कई बार ज्यादा व्यूज और चर्चा पाने के लिए युवा जोखिम भरे वीडियो बनाते हैं। इस मामले में भी जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान धारदार हथियारों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाया गया। वायरल वीडियो ही बाद में दोनों युवकों तक पहुंचने में अहम आधार बना।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html