साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली-उत्तराखंड से दो दबोचे....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को दिल्ली और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुरुभाट निवासी राकेश कुमार भोटे की शिकायत पर की गई, जिन्होंने गत 16 अगस्त को 1.86 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया था।
जांच के दौरान पुलिस के हाथ तकनीकी साक्ष्य लगे, जिससे पता चला कि ठगी की रकम को खपाने के लिए कमीशन के एवज में बैंक खाते और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे थे। सुराग मिलने पर स्थानीय पुलिस ने दबिश देते हुए उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी उज्ज्वल सिंह दानू और नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र निवासी सतविंदर सिंह को धर दबोचा। दोनों को स्थानीय न्यायालयों से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की टटोल कर रही है कि इन खातों के जरिए देश के अन्य हिस्सों में कितनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया है और इस नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments