google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्राहक का फूटा गुस्सा, वेज ऑर्डर किया था खाने में मिली हड्डी...

Aug 30
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- VIP रोड विशाल नगर स्थित 'एटमॉस्फेरिया कोर्टयार्ड किचन कैफे' (Atmospheria Courtyard Kitchen Cafe) में खाद्य सुरक्षा और लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक ग्राहक ने कैफे में शाकाहारी पनीर डिश ऑर्डर करने के बाद उसमें हड्डी मिलने का दावा किया है। घटना के बाद पीड़ित ग्राहक ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कैफे प्रबंधन के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त की है। ग्राहक के अनुसार, वह कैफे में पूरी तरह से शाकाहारी खाना खाने के उद्देश्य से गया था और उसने शुद्ध शाकाहारी समझकर पनीर की एक डिश ऑर्डर की थी।


खाना शुरू करते ही उसे भोजन में हड्डी जैसी वस्तु महसूस हुई। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए ग्राहक ने आम जनता को सचेत किया है। ग्राहक ने लिखा कि जो लापरवाही उसके साथ हुई है, वह किसी अन्य ग्राहक के साथ भी हो सकती है।


मामला सामने आने के बाद फिलहाल कैफे प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्राहक के मुताबिक, जैसे ही उसने खाना शुरू किया, उसकी नजर डिश में मौजूद हड्डी पर पड़ी। इसके बाद उसने कैफे प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। ग्राहक की नाराजगी के बाद उसका बिल नहीं बनाया गया और उससे खाने के पैसे भी नहीं लिए गए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html