google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महाशिवरात्रि पर उमड़ा शिवभक्तों का हुज़ूम, करणी सेना ने की भव्य खारुन गंगा महाआरती...

Feb 27, 2025
1 min read
  • महाशिवरात्रि पर उमड़ा शिवभक्तों का हुज़ूम, करणी सेना ने की भव्य खारुन गंगा महाआरती


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

26 फरवरी 2025, बुधवार को शाम 06 बजे से रायपुर के महादेव घाट पर शिव भक्तों की बृहद संख्या में उपस्थिति रही और इसका मुख्य आकर्षण था प्रतिदिन खारुन के घाट पर होने वाली "खारुन गंगा महाआरती".

माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति एवं करणी सेना के संयुक्त तत्वाधान में बनारस की तर्ज पर प्रतिदिन सायं आयोजित होने वाली खारुन गंगा महाआरती महाशिवरात्रि के अवसर पर समिति प्रमुख एवं करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में अत्यंत भव्य और मनोहर दृश्य के रूप में परिलक्षित हुई।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन का एक अभिन्न अंग बनते हुए खारुन गंगा महाआरती बीते 03 वर्षों में शहर के आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विश्वविख्यात हो चुकी है। जिसने अपने नाम पर 4 विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं।

आरती के प्रारम्भ में भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ के साथ शुरु होकर सम्पूर्ण विधि विधान से प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा यह आरती की जाती है।अंत में आगंतुक श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण कर कार्यक्रम की पूर्णाहुति होती है।

अगर आप भी इस आरती का मनमोहक दृश्य अपनी आँखों में कैद करना चाहते हैं तो शाम 06 बजे से महादेव घाट रायपुर में आप उपस्थित होकर खारुन गंगा महाआरती का पुण्यलाभ ले सकते हैं।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html