google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजधानी में बेखौफ बदमाश, डीडी नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो वारदात...

Aug 24
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामले डीडी नगर थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने की बताई जा रही है। यहां आधी रात के वक्त टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।


बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान टिकेंद्र देवांगन ने कैलाश निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। (Raipur Chakubaji News) इसके बाद कैलाश ने चाकू छीन लिया और टिकेंद्र पर वार कर दिए। चाकू के हमले में टिकेंद्र देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश निषाद भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी घटना चंगौराभाठा इलाके की है, जहां आपसी रंजिश के चलते भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया गया था।


घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि आशीष नाम के युवक ने भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में भोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेकाहारा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आशीष फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। दोनों घटनाओं के बाद डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों और घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html