कैंसर दवाओं के आयात और दरों पर शिकंजा, एक दवा दुकान को थमाया नोटिस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: राजधानी के कापा इलाके में स्थित मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर से जुड़ी जीवनरक्षक दवाओं के आयात और बिक्री मूल्य की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री की विशेष संस्तुति और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टीम ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर इम्पोर्टेड कैंसर रोधी दवाओं के दस्तावेजों, खरीद-फरोख्त के बिलों और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से पड़ताल की। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कागजातों का तकनीकी परीक्षण जारी है। यदि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी या मुनाफाखोरी पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
इस विशेष छापामार अभियान के दायरे में कुल 26 मेडिकल स्टोर आए, जिनकी कार्यप्रणाली की जांच की गई। इनमें से एक दवा प्रतिष्ठान में गंभीर खामियां मिलने पर संचालक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आगे की विधिक कार्रवाई तय है। आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने और दवाओं की गुणवत्ता, एमआरपी तथा वैधता बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में किए जाएंगे। इस पूरी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने वाली जांच टीम में ईश्वरी नारायण सिंह, नीरज साहू, डॉ. सुरेश कुमार साहू और डॉ. टेकचंद धीरहे जैसे जिम्मेदार अधिकारी शामिल रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments