छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा: ईओडब्ल्यू और ईडी की ताबड़तोड़ रेड, रडार पर कई बड़े ठिकाने....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है। शुक्रवार सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीमों ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर समेत राज्य के कई प्रमुख जिलों में एक साथ बड़े पैमाने पर छापे मारे हैं। इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भारी खलबली मच गई है।
रायपुर और बिलासपुर में कई ठिकानों पर दबिश -
प्राप्त शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, रायपुर और बिलासपुर के कई संदिग्ध ठिकानों पर सुबह-सुबह ही टीमों ने पहुंचकर घेराबंदी कर दी। अधिकारी दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इस औचक कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसियों के हाथ कई अहम दस्तावेज और संदिग्ध लेन-देन के पुख्ता सुराग लगे हैं।
कोल स्कैम और सीजीएमएससी से जुड़े हैं तार -
यह पूरी साझा कार्रवाई मुख्य रूप से कोल लेवी घोटाले और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) से जुड़े मामलों की कड़ियों को जोड़ने के लिए की जा रही है। दोनों ही जांच एजेंसियां मनी ट्रेल और भ्रष्टाचार के वित्तीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं। माना जा रहा है कि दस्तावेजों की पड़ताल और पूछताछ का सिलसिला आगे बढ़ने के बाद कई रसूखदार कारोबारियों और अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल विभिन्न ठिकानों पर तलाशी और पूछताछ का दौर लगातार जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments