google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मिलावटखोरों पर शिकंजा, रायपुर में सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन अभियान शुरू..

Aug 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0’ अभियान शुरू किया जा रहा है। यह सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक संचालित होगा।


अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमें जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट, मिथ्याछाप, भ्रामक प्रस्तुतीकरण, असुरक्षित खाद्य पदार्थों तथा प्रतिबंधित एलानों/उत्पादों के उपयोग, निर्माण, वितरण एवं विक्रय के संबंध में जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री की रोकथाम के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य एवं पौष्टिक आहार के संबंध में जागरूक करना है। विभाग द्वारा नागरिकों से भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर सजग रहने की अपील की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार अभियान के तहत की जाने वाली कार्रवाई नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html