google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल सीपी राधाकृष्णन....

Sep 2
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज (2 सितंबर) को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आएंगे, एक दिवसीय दौरे पर वह एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे | कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं, वहीं शहर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे | इसके बाद वे सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे और 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे | उपराष्ट्रपति सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, समारोह में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां और उपाधि वितरण कार्यक्रम चलेगा |


दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन दोपहर 12:30 बजे एम्स से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे | उपराष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही एम्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा, एम्स गुवाहाटी के प्रो. अशोक पुरानिक एवं एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल के साथ ही केंद्र के पीएमएसवाय डायरेक्टर सचिन कुमार विशेष रुप से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे | इनके अलावा राज्यपाल रेमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी समारोह में रहेंगे |


शहर के सरोना रिंगरोड से टाटीबंध चौक तक उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, रिंग रोड नंबर 1 में बैरिगेड्स लगाए गए हैं | वहीं नियमित ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गेट नंबर 1 से ही आवाजाही करनी होगी, मरीज और उनके परिजन गेट नंबर 3 से भी ओपीडी के लिए आना-जाना कर सकते हैं, लेकिन गेट नंबर 1 में पार्किंग का इंतजाम होने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचने के लिए मरीजों को दूर तक पैदल चलकर जाना होगा | ट्रामा-इमरजेंसी जाने के लिए पहले की तरह गेट नंबर 2 का ही उपयोग होगा | रजिस्ट्रेशन काउंटर के लिए मरीज पहले 4 गेट नंबर से जाते थे, यह 2 सितंबर को सुबह से ही वीआईपी मूवमेंट के चलते आमनागरिकों के लिए बंद रखा जाएगा | यही स्थिति गेट नंबर 5 की भी रहेगी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html