google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार लोक गायिका वंदिता साहू से सौजन्य मुलाकात...

Oct 5
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ राज्य में कलाकारों की कमी नहीं है एक से बढ़कर एक कलाकार है एक नन्ही बाल कलाकार है लोक गायिका वंदिता साहू जो कि आज पूरे भारत में अपनी आवाज की जादू से जनता का मन को मोह लेती है वह जादू है कि हर कोई सुनने वाला देखने वाला मोहित हो जाता है ऐसे ही नन्हे बाल कलाकार जिनकी उम्र काफी कम है जिससे हमारे संवाददाता शालिनी न्यूज़ एजेंसी के राकेश कुमार साहू जो की कर्मा माता के स्मृति में प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उनको आमंत्रित किया गया था न्यूज़ एजेंसी रिपोर्टर को जहां पर उनकी वंदिता साहू से मुलाकात हो गई मुलाकात होने के पश्चात वंदिता साहू से सामान्य चर्चा के अनुसार उनकी बायोग्राफी को लिया गया जिसे समाचार के माध्यम से साझा किया जा रहा है वह निम्न अनुसार है उनके द्वारा जारी वक्तव्य।


वंदिता साहू


नाम : वंदिता साहू


आयु : 13 वर्ष


क्षेत्र : लोक एवं पाशर्व गायिका


गायन भाषाएँ :


हिंदी, छत्तीसगढ़ी, गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी एवं भोजपुरी


* मेरी पहचान... मेरी आवाज, मेरी पहचान


राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ-


1. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा शास्त्रीय गायन छात्रवृत्ति के लिए चयनित।


2. कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त।


3. राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत चेन्नई एवं हैदराबाद में गुजराती लोकगीतों की सफल प्रस्तुति।


4. नेशनल कला अम्बीरा अवॉर्ड-2025 से लोकगीत गायन के क्षेत्र में सम्मानित।


5. नागपुर (महाराष्ट्र) में लोकगीतों की प्रस्तुति एवं सम्मान प्राप्त।


6. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं की विजेता।


राज्य स्तर की उपलब्धियाँ-


1. मात्र 7 वर्ष की आयु से सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड के साथ जुड़कर 75 से अधिक एल्बम गीतों में अपनी मधुर आवाज़ दी।


2. छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित ।


3. सीजी आईडल-2023 की विजेता।


4. रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी लोकगीत प्रतियोगिता "रंगीत सुर ताल" की विजेता।


5. खेल एवं युवा महोत्सव में लोकगीत श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त।


6. BNI आई - राइजिंग स्टार ऑफ बिलासपुर 2024 की विजेता।


7. अरपा सम्मान से सम्मानित।


8. नई उड़ान फाउंडेशन द्वारा युवा प्रतिभा समान से सम्मानित ।


9. रानी लक्ष्मीबाई सम्मान अवॉर्ड-2026 से सम्मानित ।


10. बिलासा छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित ।


11. सांई नाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित जश्न-ए-जुबा शो की विजेता।


12. बॉलीवुड एवं टेलीविजन की प्रसिद्ध हस्तियों हर्षाली मल्होत्रा (बजरंगी भाईजान की मुन्नी), दीपिका सिंह (दिया और बाती हम), पूजा गौर (प्रतिज्ञा), दीपिका चिखलिया (रामायण की सीता), कांची सिंह तथा इंडियन आईडल फेम मेनुका पौडेल द्वारा सम्मानित।


13. छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक लोककला मंचों एवं गुजराती गरबा शोज़ में सफल प्रस्तुतियाँ।


14. छत्तीसगढ़ एक्सीलेंस कल्चरल अवॉर्ड से सम्मानित ।


15. रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रतिभा सम्मान -वॉईस ऑफ राजधानी से सम्मानित ।


★ और अनेक पुरस्कार एवं सम्मान से सम्मानित।


विशेष उपलब्धि


लोकगीत, शास्त्रीय संगीत एवं गुजराती गरबा गायन के माधम से वंदिता साहू छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर पहचान दिला रही हैं।


सुर मेरी पहचान |


संस्कार मेरी पहचान


संस्कृति मेरी आन |


संगीत मेरा अभिमान।


मीडिया परिवार की ओर से वंदिता साहू की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस तरह की प्रस्तुति देती है कि कोयल की आवाज है और कोयल की आवाज इतनी मधुर रहती है कि मन को मोह लेती है।


छत्तीसगढ़ में साहू समाज के अनेक कलाकार हैं लोक कलाकार है अभिनेत्रियां हैं अभिनेता है प्रोड्यूसर डायरेक्टर लेखक एवं अन्य कार्य में संलग्न रहने वाले इस तरह से वंदिता साहू जो कि आज राज्य ही नहीं पूरे राष्ट्र में अपनी कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है आवाज की जादू से इस आवाज की जादूगरनी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं मीडिया परिवार की ओर से।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html