google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए निगम अलर्ट...

Aug 22
2 min read
  • महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में 23 अगस्त को श्री हनुमान मंदिर मारूती मंगलम भवन गुढियारी से हटकेश्वर महादेव मंदिर महादेवघाट तक निकाली जा रही पवित्र श्रावण मास कांवड़ यात्रा के रूट में सफाई व्यवस्था अच्छी तरह करवाने के दिये निर्देश |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर ने नगर निगम में सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार दिनांक 23 अगस्त को प्रातः 8 बजे से श्री हनुमान मंदिर मारूती मंगलम भवन गुढियारी से गुढियारी पड़ाव, पहाड़ी चौक गुढियारी, खालबाडा, तेलघानीनाका ओव्हर ब्रिज, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक, आमापारा चौक, लाखे नगर, सुन्दरनगर, रायपुरा चौक होकर श्री हटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेवघाट तक निकलने वाली पवित्र श्रावण मास कावड़ यात्रा के निर्धारित रूट के 12 पड़ावो एव पूरे मार्ग रूट मे लगातार मॉनिटरिंग कर सुचारू सफाई व्यवस्था प्राथमिकता से शिव भक्त कावड़ियों की सुविधा हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

पवित्र श्रावण मास कावड़ यात्रा के शुभारंभ पूजन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के सभी केबिनेट मंत्रीगण, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत41, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, सभी एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्षगण, पार्षद एल्डरमेनगण, निगम मंडल अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेगे। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित पवित्र श्रावण मास कावड यात्रा 23 अगस्त के पूर्व निर्धारित रूट में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियो को दिये ।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html