google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समन्वय है प्रबंधन की कुंजी, उच्च शिक्षा आयुक्त देवांगन....

Jul 28, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न


रायपुर:- प्रबंधन लोक भावना से जुड़ा होना चाहिए। शासकीय काम-काज में प्रबंधन की जटिलता को समन्वय की कुंजी और सयमित आचरण साधा जा सकता है। उक्त आशय का उद्गार आज कार्यालयीन प्रबंधन विषय पर केंद्रित दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण के समापन समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त संतोष देवांगन ने व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में जनभागीदारी समिति एवं प्राध्यापकों के सहयोग से किया गया।

डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित समापन समारोह में कहा कि बजट प्रबंधन में पारदर्शिता, वित्तीय शक्ति का सदुपयोग और लोकसेवा भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे के सुब्रमण्यम ने कार्य नैतिकता को सफलता की कुंजी बताते हुए इसे मजबूती से अपनाने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता, अपर संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, उच्च शिक्षा ने कहा कि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता बनी रहे।

प्रशिक्षण के दौरान बजट निर्माण एवं उपयोग, भंडार क्रय नियम, वेतन एवं पेंशन निर्धारण, सूचना का अधिकार, लोकसेवा गारंटी, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, विभागीय कार्यवाही, कार्य नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान हुए। इस अवसर पर कोकेडामा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन के साथ ही महाविद्यालयीन शैक्षणिक कैलेंडर का विमोचन, पौधरोपण और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों एवं केंद्रीय जेल में अध्यापन करने वाले प्राध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html