मतदान का संदेश देने, 15 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला का निर्माण.... पढ़ें ख़बर.......

पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- सरसींवा / सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 अगस्त 2023 को निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन में जिले में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज के निर्देशन में सरसींवा से भटगांव तक 15 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण एवं संकल्प पत्र का वाचन कर नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चे, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ आम नागरिको ने लगभग हजारो से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर मतदान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments