google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने पूरा मामला...

Aug 24
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- धमतरी जिले के कानि डबरी गांव में एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। आरक्षक की लाश आज घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, मृतक रूप नारायण नागवंशी कानि डबरी गांव के रहने वाले थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव कानि डबरी आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html