हवाई जहाज के महंगे किराए पर कांग्रेस का हमला: जनता की जेब पर डाका डाल रही डबल इंजन सरकार...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। पार्टी का आरोप है कि आम आदमी को हवाई सफर का सपना दिखाने वाली सरकार ने असल में एयरलाइंस कंपनियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे दी है। राज्य के प्रमुख हवाई अड्डों से संचालित होने वाली उड़ानों के किराए आसमान छू रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और मरीजों के लिए सफर करना बेहद कठिन हो गया है।
कांग्रेस ने कहा है कि रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर से उड़ने वाली फ्लाइट्स के टिकट के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। मनमाने फ्यूल चार्ज और पीक-सीजन के नाम पर यात्रियों से भारी-भरकम राशि वसूली जा रही है। केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने के बावजूद एविएशन टरबाइन फ्यूल पर वैट और अन्य शुल्कों में राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे निजी कंपनियों पर लगाम कसने के बजाय वे पूरी तरह बेलगाम हो चुकी हैं।
आदिवासी बहुल और ऊर्जा हब कहे जाने वाले इस राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है, लेकिन मंहगे टिकटों के कारण छात्र, आपातकालीन स्थिति में यात्रा करने वाले लोग और मध्यम वर्ग बुरी तरह पिस रहा है। पार्टी ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि यदि डबल इंजन सरकार जनता को राहत नहीं दे सकती, तो ऐसी व्यवस्था का क्या औचित्य है? कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किराए को नियंत्रित नहीं किया गया तो इस जनविरोधी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments