कांग्रेस कार्यकर्ता का आरोप, प्रचार करने से रोका और किया मारपीट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सीतापुर - छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस में लगातार जुबानी जंग अब मारपीट में तब्दील होती नजर आ रही है, सीतापुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं, इस पूरे मामले में बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है |
दरअसल, सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मैनपाट इलाके में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली थी. ये रैली कांग्रेस नेता आदित्य भगत के नेतृत्व में निकाली गई थी, इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप बीजेपी नेताओं पर लगा है |
कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को बाइक रैली के दौरान कहा कि, “तुम कांग्रेस का प्रचार मत करो.” और मारपीट कर उसे घायल कर दिया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलेश्वरपुर थाने में पहुंचकर सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर शिकायत दर्ज करने की मांग की |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments