google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रपति के कार्यक्रमों पर कांग्रेस की सोच संकीर्ण: अरुण साव...

53 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी हर सकारात्मक पहल में सिर्फ कमियां ढूंढती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 11 हजार से अधिक रक्तदाता महिलाओं का सम्मान, युवाओं का मार्गदर्शन, माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी करना और बस्तर दशहरा में सहभागिता जैसे गौरवशाली पलों पर भी कांग्रेस अनर्गल आपत्तियां दर्ज करा रही है। यह सीधे तौर पर उसकी जनविरोधी और संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता है।


साव के मुताबिक, कांग्रेस जमीनी मुद्दों से पूरी तरह कट चुकी है। 100 से ज्यादा चुनाव हारने के बाद भी वह आत्ममंथन करने के बजाय ईवीएम और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर ठीकरा फोड़ रही है। पार्टी केवल एक चेहरे को बार-बार स्थापित करने की असफल कोशिश में जुटी है, जबकि जनता उस नेतृत्व को पूरी तरह नकार चुकी है।


उप मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके शासन में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार, अपराध और नशे का गढ़ बन गया था। राज्य के संसाधनों की खुली लूट हुई और विकास कार्य ठप पड़ गए। जनता उस दौर के दुष्प्रभावों को देख और भुगत चुकी है।


साव ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जनता अब केवल विकास और सुशासन के साथ खड़ी है। झूठे प्रचार और भ्रामक बयानों के जरिए कांग्रेस दोबारा जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकती। स्पष्ट विजन और जनहित के एजेंडे के अभाव में अगले 25 वर्षों तक राज्य में कांग्रेस की सत्ता में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html