google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा...

Oct 19
2 min read
  • भाजपा सांसद की चुनौती :​ हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी समूह को प्लांट बेचे जाने के तथ्य और प्रमाण सामने लाएँ, अन्यथा अपने सफेद झूठ के लिए माफी मांगें |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर कड़ा एतराज जताते हुए भिलाई स्टील प्लांट को निजी हाथों अथवा अडानी समूह को बेचे जाने की बातों को पूरी तरह मनगढ़ंत, भ्रामक और सफेद झूठ बताया है। यदि कांग्रेस नेताओं में जरा भी सच्चाई है, तो वे अनर्गल प्रलाप करने के बजाय जनता के सामने इसके ठोस तथ्य और प्रमाण पेश करें अन्यथा अपने इस सफेद झूठ के लिए बिना शर्त माफी मांगें।


भाजपा ​सांसद वर्मा ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि भिलाई सहित समूचे छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान, अस्मिता और लाखों श्रमिकों के पसीने की पहचान है। जब भी कांग्रेस राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक होती है, वह जनता में भय और भ्रम फैलाने का षड्यंत्र रचने लगती है। जनाधार खो चुके भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव जैसे कांग्रेस नेता आज हताशा और कुण्ठा में इस कदर घिर चुके हैं कि वे राज्य के गौरव से जुड़े संयंत्र को लेकर भी खुलेआम अफवाहें फैलाने का शर्मनाक कृत्य कर रहे हैं। ​


वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और इसे नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ​कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए वर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों के कीर्तिमान रचने वाली कांग्रेस के पास आज कोई जनसरोकार का मुद्दा नहीं बचा है। केवल सनसनी फैलाने और अपना राजनीतिक वजूद बचाए रखने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व झूठ की फैक्ट्री चला रहा है। जनता कांग्रेस के इस कपटपूर्ण एजेंडे को अच्छी तरह समझ चुकी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html