कांग्रेस ने उठाई मांग: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 के अभ्यर्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं के अवलोकन की कर रहे हैं मांग....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने मांग उठाई है कि आयोग अपनी विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को उनकी उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराए, ताकि छात्र अपने नंबरों का स्वमूल्यांकन कर संतुष्ट हो सकें।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केवल साक्षात्कार स्थगित करना ही इस समस्या का समाधान नहीं है। पीएससी ने 2025 की मुख्य परीक्षा में 265 पदों के विरुद्ध 795 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया जाना था, लेकिन नियमों के विपरीत केवल 608 अभ्यर्थियों को ही योग्य माना गया है। इसके चलते 187 अभ्यर्थी कम पहुंचे हैं, जो 1:3 के तय नियम के खिलाफ है। आयोग का तर्क है कि ये छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाए, जबकि छात्रों का आरोप है कि मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं।
कांग्रेस ने कहा कि वर्ष 2024 की परीक्षा के दौरान भी उत्तरपुस्तिकाओं में नंबरों की भारी गड़बड़ी सामने आ चुकी है। यदि आयोग का मूल्यांकन निष्पक्ष है, तो उसे इंटरव्यू से पहले सभी संबंधित उत्तरपुस्तिकाएं अभ्यर्थियों को सौंपनी चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
पार्टी ने यह भी मांग की है कि सीजीपीएससी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इंटरव्यू स्थगित करने के पीछे असली वजह क्या है, शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का क्या जवाब है और नई तारीखें कब घोषित की जाएंगी।
मुख्य परीक्षा 2025 की कॉपियां अभ्यर्थियों को देने की उठी पुरजोर मांग।
1:3 के नियम के विरुद्ध 187 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू में कम पहुंचने पर उठाए गए सवाल।
मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका को दूर करने के लिए पारदर्शिता की जरूरत पर जोर।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments