google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस ने सिक्खों के साथ खुलकर नरसंहार किया मोदी ने सिक्खों को गले लगाया: मनजिंदर सिंह सिरसा

May 6, 2024
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • मोदी के लिए हर सिक्ख कृत संकल्पित है फिर से प्रधानमंत्री बनाने

रायपुर। होटल बेबिलान में प्रदेश के कोने कोने से सिक्ख प्रतिनिधि सिक्ख सम्मेलन में सम्मिलित होने पहुंचे और एक स्वर में हाथ उठाकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

होटल बेबीलोन में सम्पन्न हुए सिक्ख सम्मेलन में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पहुंचे सिक्ख सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने आरंभ से ही सिक्खों को छला और कत्लेआम भी करवाया देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय स्वर्ण मंदिर में हमला करवाया फिर दूसरी बार इंदिरा गांधी के समय भी स्वर्ण मंदिर में हमला हुआ, इंदिरा गांधी के समय स्वर्ण मंदिर में हमला करने की तिथि वह चुनी गई जब सिक्खों के पांचवे गुरु गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व था हजारों बच्चे महिलाए वृद्ध उस वक्त परिसर में थे, 8000 सिक्खों को देश भर में गले में टायर डालकर जलाया गया उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नृशंस कृत्य के बाद बयान दिया जब बड़ा पेड़ गिरता है धरती हिलती है

1984 के दोषी कमलनाथ, सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर जैसे लोगो को कांग्रेस ने बड़े पदो पर बैठाया, मोदी ने कत्लेआम के दोषियों की फाइल खुलवाकर जेल भिजवाया अफगानिस्तान से सिक्खों को सकुशल वापस लाना और फिर धार्मिक ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब को श्रद्धापूर्वक भारत लाया गया जिस देश में अकबर बाबर औरंगजेब को महान बताकर उनका इतिहास पढ़ाया जाता था उसे बदलकर सिक्खों के गौरव शाली इतिहास गुरूतेग बहादुर जी के इतिहास छोटे साहिब जादो के इतिहास को स्कूली किताबों में संकलित किया, वीर बाल दिवस के रूप में गौरव शाली इतिहास दिया हेमकुंड साहिब में रोपवे का निर्माण आरंभ करवाया देश का सिक्ख मोदी के साथ है गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब को खोलवाया अब दुनिया का कोई भी व्यक्ति बिना पासपोर्ट के दर्शन करने जा सकतें हैं। गुरू तेग बहादुर जी के 400 वें साला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले पर खड़े होकर कहा कि यही लालकिला है जहां से औरंगजेब ने गुरू तेग बहादुर की शहादत का फरमान सुनाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां खड़े होकर जयकारे लगाए इस पर हमें फक्र है। हमें इस बात पर फक्र है कि गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों वीर शहजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत में वीर बाल दिवस घोषित किया। जिनको 9 और 7 वर्ष की आयु में दिवाल पर चुनवाकर शहीद किया था। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसने हमारे पवित्र स्थलों तोपें चलायी और एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने सिक्ख कौम के गौरवशाली इतिहास को समझते हुए उन पर मान और फक्र करना बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा कि मुझे सेवा करने का अवसर मिला। हम चाहते हैं कि सिख समाज का एक एक युवा मतदाताओं से मिले और मतदान करने जाएं। एक तरफा वोट भाजपा में पड़ना चाहिए।

जब केंद्र में एनडीए की 400 सीटें वाली सरकार बनें तो हम कह सकें हम हैं मोदी का परिवार। इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा स्टेशन रोड के अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा सहित गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष गण सिक्ख प्रतिनिधि बसना सरायपाली महासमुंद पिथोरा धमतरी भिलाई राजनांदगांव कवर्धा बेमेतरा बिलासपुर सिमगा खरोरा और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में आए सिक्ख प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html