चुनाव आयोग से शिकायत, कांग्रेस प्रत्याशी पर पैसे और शराब बांटने के आरोप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोरगुल थम गया है। प्रत्याशी डोर-टू-डोर मतदाताओं से जन संपर्क कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों में वीडियो वॉर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के जबलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी का पैसे और शराब बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी तरूण भनोट पर चुनाव में पैसे और शराब बांटने के आरोप लगे है। 4-4 हजार रुपए में वोट खरीदने का आरोप लगाया गया है। सांसद और बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस तरह के काम को लोकतंत्र की हत्या बताया है और कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पैसों के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं। प्रत्याशी राकेश सिंह ने कहा जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। राकेश सिंह का आरोप कई जगह शराब पकड़ी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments