प्रधानमंत्री कार्यालय में तबादला होने पर कमिश्नर ने की शिकायत, जानिए वजह....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
यूपी के कानपुर के सर्वोदय नगर कस्टम एंड एक्साइज कार्यालय में आयुक्त पद पर तैनात रहे IRS अधिकारी का आरोप है कि हिंदी का प्रचार-प्रसार करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है |
वरिष्ठ IRS अधिकारी का आरोप है कि हिंदी में कार्य करने से नाराज विभाग के उच्च अधिकारियों ने उनका तबादला आंध्र प्रदेश के गुंटूर कर दिया. गुंटूर में तबादला होने के बाद उन्होंने वहां पर जॉइन भी कर लिया. मगर नियुक्ति लेने के बाद भी उन्होंने हिंदी में काम बंद नहीं किया. हिंदी में काम करने के लिए अधिकारी ने जब एक हिंदी स्टेनो की मांग की तो उनको वह भी नहीं दिया गया |
इसके साथ ही नियमों को दरकिनार करते हुए हजारों किलोमीटर दूर गुंटूर में किए गए ट्रांसफर के विरोध में IRS अधिकारी (केंद्रीय जीएसटी कमिश्नर) सोमेश तिवारी ने हाई कोर्ट में अपनी अपील दायर की है. वहीं, पीएमओ ने भी पूरे मामले में सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments