डायल 112 का सराहनीय कार्य: जहर खाने वाली महिला को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। पति के निधन के गहरे दुख और वियोग में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और समय पर मिली चिकित्सीय सहायता से महिला की जान बच गई और अब वह खतरे से बाहर है।
कंट्रोल रूम को मिली थी सूचना -
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 सितंबर 2026 की रात करीब 9:16 बजे की है। डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण 'बाज-2' की डायल 112 ईआरवी टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान -
मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने देखा कि महिला की हालत बेहद नाजुक थी। टीम ने तत्काल उसे सुरक्षित वाहन में बैठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भाटापारा लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिससे महिला की हालत में सुधार आया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति की मौत के बाद महिला मानसिक रूप से काफी परेशान और गहरे सदमे में थी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
परिजनों ने जताया पुलिस का आभार -
इस जीवनरक्षक कार्रवाई में डायल 112 टीम के आरक्षक रूपेश बघेल (क्रमांक 608) और चालक मनमोहन दास चेलक की अहम भूमिका रही। दोनों की सतर्कता और तत्परता के कारण एक अमूल्य जीवन को बचाया जा सका। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में काम कर रही डायल 112 टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है।





.jpg)







Comments