सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के लिए शुरू...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अलवर- नीमराना उपखंड और बहरोड विधानसभा क्षेत्र के गांव मांढन में आज सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ब्लॉक स्वीप नोडल अधिकारी राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहले दिन थीम “लोक नृत्य लोक अभिव्यक्ति” के माध्यम से (हम भी नाचेंगे, गाएंगे वोट डालकर आएंगे) मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया।
सभी मतदाताओं को लोक नृत्य गान के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया। इसी थीम के आधार पर नीमराना में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर गजराज सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजेश पवार, ओमप्रकाश निर्मल, अभय सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी अंकित यादव समेत आमजन मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments