google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्कूली बस समेत तीन वाहनों की भिड़ंत, तीन छात्र घायल....

Oct 17, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उज्जैन में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां तीन बड़ी गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो स्कूली वाहन भी शामिल हैं। महाराजा स्कूल की वैन, पोदार इंटरनेशनल स्कूल की बस और एक टवेरा वाहन आपस मे भिड़ गए। इस हादसे में तीन स्कूली छात्र घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा थाना नागझिरी क्षेत्र अंतर्गत देवास मार्ग पर निर्मला कान्वेंट स्कूल के सामने हुआ है। दरअसल तेज रफ्तार स्कूली वैन महाराजा स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। गाड़ी ने आगे जा रही स्कूली बस को ओवरटेक करने की कोशिश की । इसी दौरान सामने से आ रही टवेरा गाड़ी जो देवास की ओर से उज्जैन आ रही थी।


वहीं दोनों गाड़ियों की आपस में भिड़ंत के बाद स्कूल बस भी गाड़ियों से जा टकराई। हादसे के बाद तीनों बच्चों को राहगीरों ने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। एक बच्चे का ज्यादा खून बह रहा था जिसकी कॉलेज स्टूडेंट लोकेश ने मदद की। महाराजा स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि वैन में 15 से 16 बच्चे सवार थे। जिसमें से तीन बच्चे घायल हैं। शहर के ऑर्थो और एक अन्य अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। वाहन चालक और तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। सभी को मामूली चोट आई है। हालांकि गनीमत रही कि पोदार इंटरनेशनल स्कूल की बस खाली थी। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html