कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ली समय-सीमा की बैठक, सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों पर कड़ा रुख....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल शासन की प्राथमिकता में है। अधिकारी अपनी आईडी की नियमित मॉनिटरिंग करें और शिकायत का गंभीरतापूर्वक अध्ययन व जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय-सीमा के बाद आवेदन लंबित रहने पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी होगा, नोटिस के बाद भी आवेदन लंबित रहने की स्थिति में असंचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज़र 10 प्रतिशत से अधिक न हो तथा पॉजिटिव निराकरण 65 प्रतिशत से अधिक हो। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक सीएम हेल्पलाइन में 9339 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत निराकृत हैं।
चक्रवात की संभावना और नदी-नालों के किनारे अलर्ट
कलेक्टर ने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से संभावित बारिश के कारण नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी तैयारी पूरी रखने और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी किनारे स्थित 116 गांवों में लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी कराएं। होमगार्ड, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहें। इसके साथ ही उन्होंने 2 नवंबर को पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव मेले की तैयारी और गरिमापूर्ण आयोजन हेतु जरूरी निर्देश दिए।
रोजगार सृजन और आवास योजनाओं की प्रगति
कलेक्टर ने वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर ज्यादा संख्या में श्रमिकों को नियोजित कराने के निर्देश दिए। इस योजना के अंतर्गत अब तक 122 करोड़ रुपए के 2119 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों में लगभग 17 हजार श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है, और अगले महीने श्रमिकों की संख्या 45 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक स्वीकृत 70256 आवासों में से लगभग 82 प्रतिशत आवास पूर्ण हो गए हैं तथा शेष 2106 आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राजस्व प्रकरण, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीपीग्राम्स, ई-ऑफिस, समय-सीमा, सड़क निर्माण और सुपोषित बचपन अभियान आदि की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर निशा नेताम मंडावी सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments