शिवरीनारायण दौरे पर CM विष्णुदेव साय: महानदी तट पर करेंगे गंगा आरती, जानें पूरा शेड्यूल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बैठकों के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का दौर जारी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में अहम विभागीय समीक्षा करने के उपरांत जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे.
तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मंत्रालय (महानदी भवन) में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करेंगे. इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी.

मंत्रालय की बैठक समाप्त करने के बाद वे जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे. शाम के समय वे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. दर्शन के पश्चात वे महानदी तट पर होने वाली भव्य गंगा आरती में भाग लेंगे.
शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री शिवरीनारायण महोत्सव के मंच पर पहुंचेंगे और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सभी आयोजनों के समापन के बाद वे सड़क/हवाई मार्ग से रवाना होकर रात 11:00 बजे रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास लौटेंगे.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments