CM साय ने अस्पताल पहुंचकर की जशपुर विधायक रायमुनी भगत से भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के एक निजी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपचाराधीन जशपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रायमुनी भगत से आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से चर्चा कर विधायक के स्वास्थ्य में आ रहे सुधार और इलाज की प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। उन्होंने उनके जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की हार्दिक कामना की। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पूरी ऊर्जा और सक्रियता के साथ अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में फिर से जुट सकें।
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस भेंट की जानकारी साझा की और उनके स्वास्थ्य को लेकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments