राजधानी में सीएम साय का व्यस्त दिन: रेल सेवाओं की सौगात के साथ रावण दहन में करेंगे शिरकत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचकर नई रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात, शाम को शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल होकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन देखेंगे।
बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ को मिली नई ट्रेन की सौगात -
राजधानी में आज रेल नेटवर्क का दायरा और अधिक विस्तृत हो गया है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद रेल मार्गों पर नई यात्री सेवाओं की शुरुआत की गई है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत आजादी के बाद पहली बार रेल सेवा रावघाट तक पहुंची है, जिससे बस्तर अंचल के दूरदराज के इलाके सीधे राजधानी से जुड़ गए हैं। इस वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री भी जुड़े। उद्घाटन के दौरान ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइनों का लोकार्पण हुआ, साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक इंजन मेंटेनेंस यूनिट का शिलान्यास भी किया गया।
शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भव्य रावण दहन -
दशहरा पर्व को लेकर राजधानी के मैदानों में खास तैयारियां की गई हैं। WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, जबकि बोरियाखुर्द में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाएंगे। WRS मैदान के पास से मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल लाइन गुजरने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर आज दोपहर से आधी रात तक ट्रेनों की गति सीमा 15 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है, और लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाते हुए एहतियात के साथ गुजर रहे हैं।
#ChhattisgarhNews # RaipurNews #CMVishnuDeoSai #Dsehra2026 #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments