सीएम साय का राजधानी दौरा: शौर्यांजलि से लेकर कई आयोजनों में होंगे शामिल, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर में शनिवार का दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। शाम से लेकर देर रात तक उनका राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे कई सामाजिक और विशेष कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुरक्षा और समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उनका पूरा रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।
शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री अपने सिविल लाइन स्थित आवास से कार के जरिए निकलेंगे। सबसे पहले वे वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल पहुंचेंगे, जहां शाम 5:30 से 6:30 बजे तक आयोजित 'शौर्यांजलि' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे कुछ देर के लिए वापस निवास लौटेंगे।

रात्रि के समय सीएम ताबड़तोड़ कई इलाकों का दौरा करेंगे। तय शेड्यूल के मुताबिक रात 8:30 बजे उनका कालीबाड़ी चौक पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद फाफाडीह के त्रिमूर्ति नगर स्थित सरदार पटेल मंडी ग्राउंड, भनपुरी के पाटीदार भवन और गोवर्धन नगर में कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज परिसर के आयोजनों में हिस्सा लेंगे। रात के अंतिम चरण में वे अमारा जोरा ग्राउंड पहुंचेंगे और तमाम वार्ताओं व आयोजनों को पूरा करने के बाद रात 11:15 बजे अपने आधिकारिक निवास वापस लौटेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments