google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

सीएम विष्णु देव साय देखेंगे ‘हनुमान अंश’, टैक्स फ्री होने की चर्चा...

3 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- सीएम विष्णु देव साय गुरुवार शाम नीम करौली बाबा की जीवन कथा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने जाएंगे। चर्चा है कि सरकार उक्त फिल्म को टैक्स फ्री भी कर सकती है। साय के साथ मंत्री-विधायक और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी शाम सात बजे जोरा स्थित मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखने जा सकते हैं। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड की तर्ज पर ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग की है।


नीम करोली बाबा की 'हनुमान अंश' के आगे 6 फिल्में ढेर-

'हनुमान अंश' अब कोई छोटी फिल्म नहीं रही, क्योंकि इसने पहले ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
















यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने पांचवें हफ्ते में है और इसके रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। आइए जानते हैं कि पांचवें बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहा। साथ ही, ये भी जानते हैं कि नई रिलीज फिल्में 'मिर्जापुर द मूवी' और 'टॉक्सिक' इसके सामने कहां तक पहुंची हैं।


नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 40 लाख रुपये और जुड़े। तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया।


अब, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 34वें दिन यह फिल्म 7,810 शो में चली। फिल्म ने 34वें दिन ₹10.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹180.95 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन ₹153.13 करोड़ रुपये हो गया है।


'हनुमान अंश' ने 6 फिल्मों को चटाई धूल लगभग 1.75–2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसे पहले 'ओह माय डॉग' और 'आर्यभट्ट का जीरो' से मुकाबला करना पड़ा, और बाद में 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' से भी टक्कर लेनी पड़ी। कम बजट में बनी होने के बावजूद, अब यह फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और हाल ही में रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ मुकाबला कर रही है। देखा जाए तो, रिलीज के समय से लेकर फिल्म अब तक 6 फिल्मों को धूल चटा चुकी है, जबकि इनमें 3 बड़ी फिल्में हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html