google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी के डर वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार...

Oct 4, 2023
1 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। भाजपा और कांग्रेस नेताओं का चुनावी बयानबाजी अब आमने-सामने शुरू हो गई है। किसी भी नेता ने कुछ कहा तो पलटवार में करने से नहीं चूक रहे है। ताजा मामला बस्तर के सरकारी कार्यक्रम में सरकार के किसी मंत्री के नहीं पहुंचने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों तक को जेल में डाल देते हैं, इसलिए सब डरते हैं. जितने कुत्ते-बिल्ली नहीं घूमते, उतने ईडी-आईटी वाले घूम रहे हैं, तो डरेंगे ही. जो एक बार जेल चला गया, जमानत ही नहीं होना है तो डरेंगे ही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में भाजपा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार पर लगाए आरोपों पर एक-एक कर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे लघु वन उपज भी केंद्र की सरकार खरीदती है, इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि इससे बड़ी झूठ की बात और क्या हो सकती है।

समर्थन मूल्य घोषित करना अलग बात है। वैल्यू एडिशन रोजगार उत्पन्न करना यह काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। पूरे देश का तीन चौथाई लघु वनोपज छत्तीसगढ़ से खरीदा जाता है. मध्य प्रदेश में भी उनकी सरकार है वहां क्यों खरीदी नहीं होता?

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html