google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की CM बघेल आज बीजापुर जिले में देंगे बड़ी सौगात...

Sep 18, 2023
2 min read


























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बीजापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 457 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि के लोकार्पण-भूमिपूजन की सौगात बीजापुर के जिलावासियों को देंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 123 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि से निर्मित 99 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं 334 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले 110 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।


मुख्यमंत्री इस मौके पर 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 2 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से रीपा अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तिम्मापुर, बासागुड़ा, उसूर, तर्रेम, नैमेड़, पेगड़ापल्ली में छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। वे भद्रकाली में पर्यटन स्थल के उन्नयन कार्यों के साथ ही नया बस स्टैंड मद्देड़ का लोकार्पण करेंगे। वे 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पामगल से मोटूपल्ली मार्ग, जैगूर से कुटरू मार्ग और चिंतावागु नदी, मिंगाचल नदी, तारूण नाला में उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे।


इसके साथ ही वे स्वास्थ्य अधोसंरचना अंतर्गत जिला अस्पताल में बर्न यूनिट के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निर्मित अधोसंरचना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे नरवा विकास योजना अंतर्गत मासेगुड़ा नाला, गुदमा नाला, भादु नाला और इडकापल्ली नाला में हुए कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वन विभाग के कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन के 164 करोड़ रुपए के सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री लगभग 12 करोड़ रुपए से भवन विहीन 63 स्कूलों में नये भवन के लिए भूमिपूजन करेंगे।


इसके साथ ही सड़क अधोसंरचना के लिए भी बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे। इनमें 13 करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाला जैगुर तुमनार रोड भी शामिल है। साथ ही 12 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले माटवाड़ा जैगुर कुटरू मार्ग का भूमिपूजन भी होगा। 4 करोड़ 21 लाख की लागत से पेंकरम नाले में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी होगा। इसके साथ ही उसूर मलेमपेण्टा मार्ग, बीजापुर कोण्डापल्ली मार्ग, तर्रेम चुरवाही मार्ग, मलेमपेण्टा पामेड़ मार्ग, कुटरू से फरसेगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य भी शामिल है।


इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम विकास अभिकरण तथा गृह निर्माण मंडल के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। नगर पंचायत बीजापुर और भोपालपट्नम में वे विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html