मठपारा-कॉलेज रोड पर सफाई: अब विकसित होंगी CTU इकाइयाँ...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राजधानी के महामाया मंदिर वार्ड (वार्ड क्र. 65) में कचरा डंपिंग पॉइंट्स के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। जोन 6 स्वास्थ्य अमले ने राधा बाई कॉलेज रोड स्थित दो प्रमुख स्थानों और मठपारा स्थित शीतला मंदिर रोड से भारी मात्रा में पसरा कचरा एवं गंदगी हटाकर इलाके को साफ किया।
महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर चली इस विशेष सफाई मुहिम का नेतृत्व जोन कमिश्नर प्रीति सिंह एवं स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू ने किया। निगम की टीम ने मौके से कचरे का त्वरित उठाव कर आसपास के रहवासियों को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।

सफाई के बाद खाली कराए गए इन तीनों चिन्हित स्थानों को स्थायी रूप से स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत 'स्वच्छता लक्षित इकाई' (CTU) के रूप में तब्दील किया जाएगा, ताकि दोबारा यहाँ कचरा जमा न हो सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments