google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छालीवुड स्टार दिलेश साहू ने जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन....

Dec 1, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुृर। छॉलीवुड के सुपरस्टार, चार्मिंग एक्टर दिलेश साहू ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। आशीर्वाद फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जानकी फिल्म की अभिनेत्री अनिकृति चौहान ने रक्तदान किया। इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। फाउंडेशन ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र के साथ हैलमेट भेंट किया।

अभिनेता दिलेश साहू के सोशल साइट में सुबह से लोगों की बधाई और शुभकामनाएं आने लगी थी। वहीं उनके चाहने वाले अनेक लोग कार्यालय में ही भेंट कर उन्हें बधाईयां दिए। दिलेश साहू, निर्माता मोहित साहू के छोटे भाई यह सब जानते हैं। जिस तरह मोहित साहू अपनी खुशी को बांट कर जीने का जज्बा रखते हैं, वैसे ही दिलेश साहू भी अपने जन्मदिन की खुशी को अपने चहेते के बीच बांटा।

केक काटकर सबको वितरित किया। दिलेश साहू छत्तीसगढ़ के ऐसे चार्मिंग एक्टर है, जिसके पर्दें में आते ही लोगों की सीटियां गूंजने लगती है, गर्ल्स फॉलोवर्स में अव्वल दिलेश साहू ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी बेहतर छबि बनाने के साथ निजी जीवन में भी मिलनसार हैं। उनमें स्टार होने का गुमान बिल्कुल नहीं, वे सबसे मुस्कुराते हुए मिलते हैं, नए कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं, मार्गदर्शन करते हैं। दिलेश साहू ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे चाहने वाले मेरे जन्मदिन पर सुबह से बधाई दिये, हालंकि हर के जीवन में उसका जन्मदिन खास दिन होता है, परन्तु यह दिन भी हर दिन की तरह आने-जाने वाला होता है, खास यह कि इस अवसर पर आपके अपने लोग आपसे मिलते हैं, केक काटते हैं, मुंह मीठा करते हैं, प्यार-दुलार देते हैं और इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं, यह मेरी खुशियों को दुगना कर देने वाला मुवमेंट होता है, जिसके लिए मैं सभी लोगों के प्रति आभारी हुं, और सभी को धन्यवाद देता हूं, मैं चाहता हूं कि ऐसे ही प्यार और दुलार बनाए रखें मैं उन्हें इंटरटेनमेंट करता रहूंगा यह मेरा वायदा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html