चीन का जासूसी जहाज तैनात, श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट में....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चीन का जासूसी खोजी जहाज शियान 6 बुधवार को कोलंबो पोर्ट पर पहुंच गया है। चीन का यह खोजी जासूसी जहाज है। 60 सदस्यों की टीम इस जहाज में तैनात रहती है। जो विभिन्न शोध के माध्यम से जासूसी का काम चीन के लिए करती है। भारत ने इसकी तैनाती को लेकर श्रीलंका सरकार से कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद भी चीन का यह जासूसी जहाज कोलंबो के पोर्ट पर तैनात हो गया है।
चीन और श्रीलंका के बीच एक समझौता हुआ है। उस समझौते के तहत चीन को अपना जहज तैनात करने का अधिकार मिला हुआ है। विक्रमसिंघे को अमेरिकी समर्थक माना जाता है। किंतु अब उनका झुकाव चीन की तरफ हो गया है। अमेरिका कनाडा और भारत तीनों ही देश इस जहाज के तैनात होने से सुरक्षा को लेकर चिंता और खतरा बता रहे हैं। भारत सरकार की पकड़ भी श्रीलंका के ऊपर ढीली होती जा रही है। जिसके कारण भारत के लिए सामरिक खतरे बढ़ते जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments